बरात के साथ दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हेराजा, घर लौटे खाली हाथ

Please Share

हरिद्वार: दूल्हे राजा शादी में जमकर शराब पीकर आ पहुंचे। स्थिति ये हो गई कि सजा धजा दूल्हा जयमाल के मंच तक पहुंचते-पहुंचते कई बार गिरा और उठा। होने वाले पति की ये दशा देख दुल्हन से रहा न गया और उसने बरात को बैरंग लौटा दिया। ये मामला शनिवार का है। हरिद्वार के गुमानीवाला में एक बरात पहुंची थी। दुल्हन के पिता ने बरातियों की खातिरदारी के लिए अच्छा खासा इंतजाम भी किया हुआ था। सारे घराती बड़े उल्लास और खुशी के साथ बरात का इंतजार कर रहे थे। दोपहर को जैसे ही बरात सहित दूल्हा पहुंचा तो वह अपने पांव पर ही नहीं खड़ा हो पाया।

शराब के नशे के कारण उसकी हालत खराब थी। वह बार-बार उठ रहा था और हर बार झूमकर नीचे धाराशायी हो रहा था। दूल्हे के दोस्त भी उसे संभालकर उसके पांव पर खड़ा करने की कोशिश करते रहे।

हद तो तब हो गई जब दूल्हे को जयमाल कार्यक्रम के मंच तक ले जाने की नौबत आई। दूल्हा मंच तक पहुंचने में कई बार लुढ़क कर जमीन पर गिरा।दूल्हे की ये हालत देख दुल्हन का गुस्सा फूट पड़ा। उसने साफ कह दिया कि वो इस नशेड़ी के साथ शादी नहीं करेगी। इस मौके पर घरातियों व बरातियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर पुलिस भी आई। मगर, शराबी दूल्हे को देख परिवार वालों ने भी निर्णय लिया कि वो अपनी बेटी का हाथ इस शराबी को नहीं देंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like