उत्तराखंड: बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, सात घायल

Please Share
पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के खंड मल्ला गांव के समीप बरातियों से भरी मैक्स के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। बरात साकरसैण से खंड मल्ला गांव जा रही थी। हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है।
साकरसैण गांव से एक बरात रविवार को खंड मल्ला गांव के लिए रवाना हुई थी। बरात में कई वाहन शामिल थे। इसी बीच खंड-नौटी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर खंड मल्ला के पंदयारगाड़ में बरात में शामिल एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों और बरातियों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला। एक घायल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया गया है। हादसे में विनोद सिंह (34) पुत्र कल्याण सिंह निवासी साकरसैण और सुरेंद्र सिंह (32) पुत्र रामचरण निवासी साकरसैण की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद से वाहन चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में घायल मनोहर सिंह, प्रदीप, विशंबर, रविंद्र सिंह व प्रमोद सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में भर्ती कराया गया है, जबकि नरेंद्र सिंह, संकुली देवी व महाराज को जिला चिकित्सालय पौड़ी रेफर किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like