उत्तराखंड: बर्फ़बारी में फंसी दो बरातें, जंगल में बितानी पड़ी रात

Please Share

पौड़ी: पहाड़ों में भारी बर्फबारी के चलते दो बारात बर्फ में फंस गई। अलग-अलग स्थानों पर दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों बरातों में शामिल लोगों को जंगल में ही रात बितानी पड़ी। इनमें से एक बरात सुबह 11 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई, जबकि दूसरी बरात शाम पांच बजे वहां से निकल पाई। जयपुर (राजस्थान) के पास हसनपुरा गांव से एक बरात 12 दिसंबर को पौड़ी जिले के वीरोंखाल ब्लाक के ग्राम सिसई पहुंची। दुल्हे समेत 50 बराती एक टैक्सी और एक बस में आए थे। इनमें छह महिलाएं, दो बच्चे व चार बुजुर्ग भी शामिल थे। शुक्रवार को बरात दोपहर बाद जयपुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में मौसम खराब हो गया। बारिश के बाद कुछ देर में हिमपात शुरू हो गया।

नैनीताल जिले के रामनगर से 80 किलोमीटर दूर खिटोटिया मोड़ के पास भारी बर्फबारी के बीच दोनों वाहन फंस गए। अब न आगे बढ़ सकते थे और न ही पीछे लौटना संभव था। दोनों छोर पर इतनी अधिक बर्फ थी कि निकलना मुश्किल हो गया। इस पर उन्होंने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर हालात की जानकारी दी। इस पर उन्हें बताया गया कि खराब मौसम में जेसीबी मशीन भेजना संभव नहीं हो पा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर दूल्हा-दुल्हन समेत दोनों बरातों में शामिल लोगों को जंगल में ही रात बितानी पड़ी। इनमें से एक बरात सुबह 11 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई, जबकि दूसरी बरात शाम पांच बजे वहां से निकल पाई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like