उत्तराखंड: बारिश और बर्फबारी के चलते सीएम ने जिलाधिकारियों को जारी किये दिशा-निर्देश

Please Share

देहरादून: बर्फबारी और बारिश की वजह से उत्तराखंड ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के चारों धामों में लगातार हिमपात का दौर जारी है। इसके साथ ही मसूरी, धनोल्टी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अन्य हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फ पड़ रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश में वर्षा एवं बर्फबारी से बढ़ते शीत के प्रकोप से बचाव के लिये सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग के पुर्वानुमानों को ध्यान में रखते हुए भी एहतियात बरतने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से शहरी क्षेत्रों में चैराहों, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आश्रय गृहों में बेसहारा लोगों के ठहरने तथा वहां पर पर्याप्त मात्रा में ठंड से बचाव के प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने सभी नगर निगमों के मेयरों, नगर निकाय के अध्यक्षों से भी इस संबंध में आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने नगर निकाय के सम्बन्धित अधिकारियों को भी शीत से बचाव की प्रभावी व्यवस्था करने को कहा है। निराश्रितों एवं गरीबों को गरम कपड़े, रजाई, कम्बल की आवश्यकतानुसार व्यवस्था करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि राज्य में ठंड से व बारिश से किसी को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित किया जाय। मण्डलायुक्तों को भी इस सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चत करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like