बारिश से दून में 4 लोगों की मौत, 2 घायल

Please Share

देहरादून: बीती रात हुई तेज बारिश कई लोगों के लिए मौत की बारिश साबित हुई। थाना बसंत विहार के अंतर्गत  शास्त्री नगर खाला क्षेत्र में एक मकान का पुश्ता ढहने से उसमें 6 लोग दब गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस बल ने आपदा उपकरणों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य किया। पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा आपदा उपकरणों की सहायता से मौके पर मलबे को हटाकर उसमें दबे 6 लोगों को निकालकर थाने के सरकारी वाहन से तत्काल उपचार हेतु दून अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 4 लोगों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया, शेष दो घायलों का दून अस्पताल में उपचार चल रहा है।

मृतकों की पहचान संतोष साहनी पुत्र रामचंद्र साहनी निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार देहरादून, उम्र 35 वर्ष, सुलेखा देवी पत्नी संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 30 वर्ष, धीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 5 वर्ष, नीरज कुमार पुत्र संतोष साहनी निवासी उपरोक्त, उम्र 3 वर्ष, सभी मूल निवासी – तारसराय गुड़िया जिला दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में प्रमोद साहनी पुत्र सखीलाल साहनी, उम्र 35 वर्ष व जगदीश साहनी, उम्र 70 वर्ष शामिल हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like