भीमा कोरेगांव : पुणे पुलिस ने दलित स्कॉलर आनंद तेलतुंबड़े को किया गिरफ्तार

Please Share

मुंबई: भीमा कोरेगांव मामला एक बार फिर गरमा गया है। पुणे पुलिस ने दलित स्कॉलर आनंद तेलतुंबड़े को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें नक्सलियों के साथ संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले अग्रिम जमानता की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जानकारी के मुताबिक गोवा प्रबंधन संस्थान के एक प्रोफेसर आनंद तेलतुंबड़े को पुणे पुलिस ने लगभग चार बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आज उन्हें पुणे की एक अदालत में पेश कर सकती है। इससे पहले शुक्रवार को पुणे सेशन कोर्ट ने तेलतुंबड़े की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द कर दिया था। जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। अग्रिम जमानत की याचिका रद्द करते हुए कोर्ट ने कहा था कि जांच अधिकारियों के पास तेलतुंबड़े के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। आनंद तेलतुंबड़े के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को अवैध करार दिया है, वकील ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को 11 फरवीर तक गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की गई थी।

वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 जनवरी के अपने आदेश में आनंद तेलतुंबड़े को चार सप्ताह की राहत दी थी जिसका अर्थ है कि उन्हें उन्हें 11 फरवरी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था। लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। वकील ने कहा कि हम इस बारे में अदालत को भी सूचित करेंगे। बता दें कि आनंद तेलतुंबड़े ने भीमा कोरेगांव हिस्सा के सिलसिल में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुणे की अदालत के सामने याचिका लगाई थी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like