बेलगाम रफ़्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला

Please Share

देहरादून: एक बार फिर उत्तराखंड रोडवेज की तेज रफ़्तार बस ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। मामला देहरादून स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का है, जहाँ रोडवेज की बेलगाम रफ़्तार से जा रही बस संख्या यूके 07 पीए 1977 ने एक बाइक संख्या यूके 17 एफ 2824 सवार व्यक्ति को रौंदा। मृतक व्यक्ति का नाम रूडकी निवासी सतीश कुमार धीमान बताया जा रहा है, जो कि पेशे से वकील बताया जा रहा है।

वहीँ इस दुर्घटना के बाद चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। जिस पर लोगों ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, और जब बार-बार लोगों ने पुलिस को मामले को लेकर कॉल किया तो पुलिस ने कॉल उठाना ही बंद कर दिया। हालाँकि, कुछ समय बाद पुलिस पहुंची, लेकिन फिर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही न करते हुए घायल को वहीँ छोड़ वापस चली गई। इसके साथ ही लोगों द्वारा 108 नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन यह भी सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक घायल व्यक्ति दर्द के मारे कराह रहा था।

घटनास्थल पर पहुंची 108 एम्बुलेंस द्वारा घायल व्यक्ति को इन्द्रेश हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like