उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, पटवारियों के 419 पदों पर होगी भर्ती

Please Share

देहरादून: लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए जल्द 419 पदों पर पटवारी भर्ती करने की तैयारी की जा रही है। इस बावत मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है। राजस्व विभाग ने भी यूकेएसएसएससी यानि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे जाने वाला प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

वहीँ इस बार लिखित परीक्षा के साथ ही शारीरिक परीक्षा भी आयोग ही करा सकता है। हालाँकि हाल ही में आयोग ने आबकारी विभाग की शारीरिक परीक्षा भी कराई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like