राज्य स्तरीय इण्डिया स्किल प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का बेहतरीन मौका

Please Share

देहरादून: उत्तराखण्ड कौशल विकास मिशन द्वारा राज्य स्तरीय इण्डिया स्किल उत्तराखण्ड 2018 प्रतियोगिता, 11 स्पर्धाओं में आयोजित की जा रही है। प्रारम्भिक प्रतियोगिता गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल स्तर पर ऋषिकेश, देहरादून, हल्द्वानी में 05-07 अप्रैल एवं 10-12 अप्रैल को आयोजित की गई, जिसमें से 03-03 प्रतियोगी विजय होकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ 15 अप्रैल को वैल्डिंग स्किल से हुआ। वैल्डिंग प्रतियोगिता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(युवक), निरंजनपुर देहरादून में प्रारम्भ हुईं। प्रतियोगियों की स्किल का निर्णय करने हेतु सम्बन्धित सेक्टर स्किल काउंसिल नई दिल्ली से निर्णायक मण्डल उपस्थित थे। राज्य स्तरीय वैल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुज कुमार, देहरादून द्वितीय गौरव पाल, देहरादून एंव तृतीय गुरप्रीत सिंह काशीपुर ने प्राप्त किया।

वहीँ डा0 पंकज कुमार पांडेय, सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भ्रमण कर प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगियों के उत्साहवर्धन हेतु पांडेय द्वारा प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को क्रमशः रू0 15,000, 10,000  एवं 5,000  नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देने की घोषणा की गई, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा 20 अप्रैल को सम्मान समारोह में दिया जायेगा।

यह प्रतियोगी अब उत्तर भारत के जोनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यदि इसमें विजय होते हैं, तो राष्ट्रीय स्तर पर कम्पीट करेंगे, जिसके उपरान्त विजेताओं को कजान रूस में 2019 में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इसी क्रम में ऑटोबॉडी रिपेयर एवं कार पेंटिग राज्य स्तरीय स्किल प्रतियोगिता रविवार को डिवाइन होण्डा, देहरादून की वर्कशाप में आयोजित किया गया। जिसमें गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के 03-03 विजेताओं ने प्रतिभाग किया। इन प्रतियोगियों द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुये निर्णनायक मण्डल द्वारा दिये गये कार्यो को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। प्रतियोगियों में विशेष उत्साह देखा गया, क्योंकि उन्हें ज्ञात था कि राज्य स्तर पर सफल होने के फलस्वरूप उनको राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका हासिल होगा। इनके हुनर को तराशने के लिये सचिव पाण्डेय द्वारा विशेष प्रयास कर 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में इन स्कील से सम्बंधित होण्डा, टोयोटा कम्पनियों में कार्यरत विशेषज्ञों से करवाया गया था।

पांडेय द्वारा डिवाइन होण्डा वर्कशाप का भ्रमण कर प्रतियोगियों की हौसलाअफजायी की गयी। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि, राज्य स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को गहन प्रशिक्षण दिये जाने की योजना है, ताकि प्रतियोगी राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

ऑटोबॉडी रिपेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज, दिनेशपुर, द्वितीय दिवांश सिंह बिष्ट, देहरादून, तृतीय भूपेन्द्र, हल्द्वानी ने प्राप्त किया तथा कार पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मौ0इमरान, हल्द्वानी, द्वितीय अजय बैध देहरादून, तृतीय राहुल वर्मा, देहरादून ने प्राप्त किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like