बालिका महोत्सव से दिया सन्देश, बेटियों को गोद लेने वाले को किया सम्मानित

Please Share
बागेश्वर: बागेश्वर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में शिक्षा विभाग के सभागार में बालिका महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी व पुलिस अधिक्षक ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में  बेटियों को गोद लेने वाले 15 परिवारों को भी सम्मानित किया गया। ऐसे महोत्सव से समाज में एक अच्छा संदेश भी गया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बेटियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकरी देते हुए कहा कि, आज के समय में बेटियां शिक्षा, स्वास्थ्य, अध्यापन के साथ ही संसद में भी अपनी दस्तक दे रही हैं।
इस दौरान छात्राओं ने कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। अब बेटी-बेटा के भेदभाव को समाज से दूर कर देना चाहिए।
बालिका महोत्सव में  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ अभियान को और अधिक बल देने की जरूरत है। बेटियों की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि, आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं, पुरुषों को कड़ी चुनौतियाँ दे रही हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like