भाजपा विधायक ने महिला पर बरसाए लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Please Share
अहमदाबाद: महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार मामला बीजेपी विधायक से जुड़ा है। जिसने एक महिला पर लगातार लात-घूंसे बरसाए और सरे बाजार उसकी जमकर पिटाई कर डाली। घटना गुजरात के अहमदाबाद की है, जहां सत्ता में काबिज बीजेपी के विधायक बलराम थवानी ने सारी हदें पार कर दीं। ये वीडियो पूरे गुजरात में वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद विधायक के लिए लोगों का गुस्सा भी खूब दिख रहा है।

बीजेपी के इस विधायक ने महिला को बीच सड़क पर कई लोगों के सामने पीटा। जब विधायक और उसके साथी महिला पर लात-घूंसे बरसा रहे थे, तब कई लोग वहां खड़े तमाशा देख रहे थे। किसी ने भी आगे आकर महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। भीड़ में से ही किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि जिस महिला को पीटा गया वो विधायक के पास पानी पाइपलाइन को लेकर फरियाद लेकर गई थी। लेकिन महिला की शिकायत सुनने की बजाय विधायक और उसके साथियों ने महिला से हाथापाई शुरू कर दी। विधायक के साथियों ने पहले महिला पर थप्पड़ जड़े। इसके बाद उसे जमीन पर लिटाकर विधायक जी ने भी लात और घूंसों से मारा।

वहीं महिला का कहना हैं की मैं बीजेपी विधायक बलराम थवानी से स्‍थानीय मुद्दे पर बात करने गई थी। लेकिन उन्‍होंने मेरी बात सुने बिना ही मुझे थप्‍पड़ मार दिया। जब मैं गिर गई, तो उन्‍होंने लात मारनी शुरू कर दी। विधायक के लोगों ने मेरे पति को भी पीटा। मैं मोदीजी से पूछती हूं। BJP के राज में महिलाए कितनी सुरक्ष‍ित हैं।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक सामने आए और उन्होंने इस घटना के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वो महिला से भी माफी मांगने के लिए तैयार हैं। विधायक ने अपने बचाव में ये दावा भी कर दिया कि महिला ने उन पर पहले हमला किया। जिसके बाद खुद को बचाने के लिए उन्होंने महिला पर हाथ उठाया। हालांकि वीडियो में साफ दिख रहा है कि विधायक जमीन पर गिरी महिला को लात मार रहे हैं।

गुजरात के दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अहमदाबाद पुलिस को टैग किया है और तुरंत विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की है। मेवाणी ने लिखा, अहमदाबाद के नरोडा ईलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात भाजपा के विधायक बलराम थावानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पीटा। @dgpgujarat, @AhmedabadPolice आप तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like