भाजपा नेता पर महिला से चाकू की नोंक पर दुराचार का मुकदमा

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड में महिलाएं लगातार असुरक्षित होती जा रही हैं। हाल ही में उत्तरकाशी में अबोध बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि देहरादून में एक और मामला सामने आ गया है। खुद को महिलाओं की हिमायती बताने वाली पार्टी भाजपा के नेता पर महिला के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला विकासनगर कोतवाली का है। पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव समेत पांच लोगों के खिलाफ दुराचार, बलवा, मारपीट, शांतिभंग और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को जानकारी देते हुए एसएचओ विकासनगर ने बताया कि, उक्त व्यक्ति ने पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। मामले की जाँच की रही है।

कोतवाली में लिखे गए मुकदमें के अनुसार सभी आरोपी ढकरानी निवासी हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि एक माह पूर्व जब वह घर पर नहीं था तो, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव मंसूर खान पुत्र जमील, मयूर पुत्र बुरहान और शाहरुख पुत्र निसार निवासी तीनों ढकरानी रात 10 बजे उसके घर में घुस गए। उन्होंने चाकू से डराकर उसकी पत्नी से दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसकी पत्नी डरी सहमी रहने लगी।

मामला तब सामने आया जब मुख्य आरोपी अपने कुछ साथियों को लेकर फिर महिला के घर घुस आया। जैसे ही वे घर में घुसे महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उसका पति बगल से दौड़कर आया और विरोध किया। विरोध करने पर मंसूर खान और उसके साथ आए लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। काफी हल्ला होने के बाद और लोग भी जमा हो गए। उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस की मानें तो जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले के सामने आने के बाद भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महासचिव को पद से हटा दिया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like