कपड़ों की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के पलटन बाजार में देर रात एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान आस पास के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी भयानक थी कि इसमें दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि इसमें कितने का मुकसान हुआ है इस बात का अभी आंकलन नहीं हुआ है। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

वहीं आस पास के लोगों ने मौके पर पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

वहीं मामले को लेकर फायर ऑफिसर राय सिंह राणा ने हैलो उत्तराखण्ड न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि देर रात मस्जिद के पास एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई थी।  उन्होंने बताया कि अभी आग लगने से नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like