भारत रत्न पंत के जन्म दिवस पर भारत बंद करना उन्हें भूलने जैसा: अजय टम्टा

Please Share

अल्मोड़ा: भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 131 वीं जयन्ती उनके पैतृक गांव खूंट में भी धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा खूंट गांव पहुचें। उन्होंने पं. गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर खूंट में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वहीं आज के दिन कांग्रेस के द्वारा किए गए भारत बंद का विरोध जताते व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती को धूम धाम से मनाने के बजाए कांग्रेस ने भारत बन्द जैसा आयोजन किया जो कि सही नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने उच्चाधिकारीयों को आज के दिन के बारे में बताना चाहिए था और जगह जगह भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत के कार्यक्रम आयोजन कराए जाने चाहिए थे। लेकिन कांग्रेसियों ने आज अपने ही बड़े नेता के जन्म दिवस पर भारत बंद कर उन्हे भूलाने का काम किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like