हिमालयन पर्यावरण संस्थान कटारमल के 24वें स्थापना दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Please Share

अल्मोड़ा: गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान का कटारमल कोसी में आज 24वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री हर्षवर्धन और केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा मौजूद रहे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि देश में इस समय पानी और पर्यावरण का प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग सबसे बड़ी समस्या है। हिमालयी राज्यों में पर्यावरण को संतुलित करने के लिए गोविन्द बल्लभ पंत हिमालयन पर्यावरण संस्थान कटारमल कोसी के वैज्ञानिक और शोधकर्ता काम कर रहे हैं। जिसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार पूरा सहयोग कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार जनता को सुविधाएं देने के लिए बेहतरीन काम कर रही है।

वहीं केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मोदी सरकार हिमालयी राज्यों के विकास के लिए पैसा दे रही है। और उन पैसों का किस तरह से कार्य हो सके इसके लिए चर्चा की जा रही है। किसी भी कार्य को शुरू करने में सबसे बडी परेशानी पर्यावरण को बचाने को लेकर होती है जिसको सभी के साथ मिलकर चर्चा कर परेशानीयों को दूर किया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like