भारतीय तटरक्षक बल की कमान संभालेंगे के. नटराजन

Please Share

नई दिल्ली: कृष्णास्वामी नटराजन को मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल का मुखिया घोषित किया गया है। वह राजेंद्र सिंह की जगह लेंगे। सिंह 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। वह इसके पहले मुखिया हैं। नटराजन तटरक्षक बल के दूसरे मुखिया के तौर पर 30 जून को ही पदभार ग्रहण करेंगे। वह 18 जनवरी, 1984 को सेना में शामिल हुए थे। उनके पास मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर की उपाधि है।

नटराजन ने तटरक्षक बल में जहाज और तट दोनों पर विभिन्न पदों पर काम किया है। फ्लैग ऑफिसर ने भारतीय चटरक्षक बल के विभिन्न जहाजों- एडवांस ऑफशोर पेट्रोल वैसल संग्राम, ऑफशोर पेट्रोल वैसल वीरा, फास्ट पेट्रोल वैसल कनकलता बरुआ और इनशोर पेट्रोल वैसल चांदबीबी को कमांड किया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like