भौतिकी, चिकित्सा के बाद रसायन विज्ञान के लिए नोबेल की घोषणा, गुडइनफ, व्हिटिंघम और योशिनो को पुरस्कार

Please Share

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के नामों की घोषणा हो गई है। रसायनशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टेनली व्हिटिंघम और जापानी वैज्ञानिक अकीरा योशिनो को चुना गया है।

अवॉर्ड की घोषणा करते हुए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा- “कम वजन, रिचार्ज करनेवाली और पावरफुल बैट्री का इस्तेमाल मोबाइल फोन, लैपटॉप से लेकर इलैक्ट्रिक वाहनों तक हर जगह पर किया जा रहा है।”

इससे पहले स्वीडेन की राजधानी स्टॉकहोम में रॉयल एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को घोषणा की कि साल 2019 के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन वैज्ञानिकों को मिलेगा। भौतिकी में 2019 के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा भौतिक ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए जेम्स पीबल्स को और दूसरा आधा हिस्सा सूरज की तरह के तारे की परिक्रमा करने वाले एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए मिशेल मेयर और डिडिएर क्वेलोज को साझा रूप से दिया जाएगा।

वहीँ इससे पहले सोमवार को चिकित्सा क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई थी। इस पुरस्कार से तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों विलियम जी. केलिन, ग्रीग एल. सेमान्जा और ब्रिटन पीटर जे. रैटक्लिफ को सम्मानित किया गया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like