भूस्खलन के कारण यमुनोत्री मोटर मार्ग बंद, ग्रामीणों व सेलानियो में खाशा रोष पढिये पूरी खबर

Please Share

मसूरी: यमुनोत्री मोटर मार्ग NH 707A कांडीखाल के पास पहाड़ी भूस्खलन होने से मार्ग पूर्ण रूप से बन्द हो गया हैं। जिससे वाहनों की लम्बी लाइन देखने को मिली। आपको बता दे कि ग्रामीणों और यमुनोत्री जा रहे यात्रीयों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगो को खाने पिने की चीजो से वंचित रहना पड़ रहा है। यमुनोत्री जा रहे यात्रियों का कहना है कि हमें यंहा करीब 4 से 6 घंटे हो गए है। अभी तक यंहा विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। जिसके कारण ग्रामीणों व सेलानियो में खाशा रोष देखा जा रहा है।

वंही स्थानीय लोगो का कहना है कि विभाग को हमने कई बार अवगत कराया है कि हमें मुहावजा दिया जाय लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

दो साल से विभाग ग्रामीणों को गुमराह कर रहा है। कहा कि अगर विभाग हमें समय पर मुहावजा नहीं देता है हो हमें NH 707A को बाध्य करना पड़ेगा, जिसका जिम्मेदार विभाग खुद होगा। वंही विभाग के जे ई का कहना हैं कि हमें जैसे ही सुचना मिली है हमने जल्द ही विभाग की मशीन को मोके पर भेज दिया। पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है जिससे यंहा काम करने में थोड़ी परेशानी हो रही है। ओर कहा कि जल्द ही मार्ग को खोल दिया जायेगा वंही ग्रामीणों के मुहावजा का आस्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों को मुहवाजा दे दिया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like