हत्या मामले में दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर

Please Share

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मंगलवार को महिला की हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बनभूलपुरा थाने के एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

दरअसल, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र एक दिन पहले महिला की हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार हत्यारा महिला का ममेरा भाई था। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस पर लोगों ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे। लोगों को कहना था कि पुलिस को पहले ही हमला करने की आशंका को देखते हुए सूचित कर दिया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।

लोगों का आरोप है कि आरोपी पहले भी मायके आई महिला की मां पर हमला कर चुका था। उस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी नहीं किया गया। आरोपी ने पहले ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने एक दारोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like