Chandigarh (Big Administrative Reshuffle in Haryana): हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सबसे अहम बदलावों में 2011 बैच के IAS अधिकारी यशेंद्र सिंह को फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त (Municipal Commissioner) नियुक्त किया गया है। उन्हें Faridabad Smart City Limited के CEO की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
वहीं, धीरेंद्र खड़गटा को फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त के पद से हटाकर Director, Medical Education & Research तथा Director, State Transport, Haryana नियुक्त किया गया है। (Big Administrative Reshuffle in Haryana)
प्रदीप दहिया को Gurugram Municipal Corporation का Commissioner और District Municipal Commissioner, Gurugram बनाया गया है। वहीं 2010 बैच की IAS अधिकारी हेमा शर्मा को Commissioner, Karnal Division की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा प्रभजोत सिंह को Transport Commissioner और Secretary, Transport Department का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी जी. अनुपमा को Youth Empowerment and Entrepreneurship Department का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। (Big Administrative Reshuffle in Haryana)




