Dehradun: पटेलनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बडे स्तर पर चल रहे अवैध देह व्यापार का किया खुलासा, अबैध धन्धे मे लिप्त 07 महिलाएँ व 06 पुरुष सहित 13 व्यक्ति गिरफ्तार

Please Share
देहरादून: जनपद मे अपराधों की रोकथाम व अनैतिक देह व्यापार व कॉल गर्ल्स व कॉल सेन्टरों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल व क्षेत्राधिकारी सदर अनुज कुमार द्वारा कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया। जिसके बाद थाना पटेलनगर द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अवैध देह व्यापार मे संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्व प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबीर मामूर किये गये। जिसके पश्चात आज दिनांक 26-07-2021 को मुखबीर द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानो में कुछ व्यक्तियों द्वारा मिलकर अवैध देह व्यापार का धन्धा किया जा रहा है। जिसकी बुकिंग ऑनलाइन स्कॉट वेवसाईड के माध्यम से की जाती है और इन लोगों द्वारा देहराखाश में मितान्स अपार्टमेन्ट देवऋषि एन्क्लेव लेन नं. 7 मे अपना हैड ऑफिस बनाकर कॉल गर्ल्स (लडकियों) को पर्यटक स्थल देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश आदि स्थानों पर मोटी रकम लेकर भेजा जा रहा है।
इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक टीम गठित कर उक्त मितान्स अपार्टमेन्ट देवऋषि एन्क्लेव लेन नं. 7 पर दबिश दी गई, जहाँ पर बाहर के कमरे में एक महिला पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए तथा उसी अपार्टमेन्ट के दूसरे कमरे मे 6 लडकियाँ व 5 पुरुष नीचे बिस्तर डालकर रंगरलियाँ मनाते हुए आपत्ति जनक स्थिति मे पाए गए। जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमारा लीडर अजय कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल है, जिसके माध्यम से हम इस अपार्टमेन्ट में  रुककर बुकिंग मिलने पर अलग-अलग स्थलों पर ग्राहक के पास जाते है। हम और हमारा लीडर अजय कुशवाह वेवसाईड व वट्सअप्प के द्वारा अपनी सुन्दर व आकर्षित फोटो को भेजते है और जिसके एवज मे हम ग्राहक से दस हजार रुपये प्रति रात्रि लेते है और आजकल काम कम होने के कारण हम लोगों ने इस अपार्टमेन्ट मे भी सैक्स रैकेट चला रखा है।
पकडे गए व्यक्तियों से उनके द्वारा ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल फोनों, लैपटॉप व एटीएम कार्ड व कार को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। कमरे से उत्तेजक वर्द्वक दवाईयाँ और आपत्ति जनक वस्तुएँ भी बरामद हुई। इन महिलाओं और पुरुषो द्वारा देव भूमि की छवि को धूमिल करने के लिए नेपाल, पश्चिम बंगाल, कलकत्ता और दिल्ली आदि स्थानो से आकर अनैतिक देह व्यापार किया जा रहा था जिनको धारा 3/4/6/7 अनैतिक देह व्यापार अधि मे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों की सूची।
  • अभिषेक कुशवाह उर्फ वरुण उर्फ साहिल पुत्र अनिल कुमार, निवासी E-160, कृष्णा गली, भावपुर, शादरा, दिल्ली, उम्र 28 वर्ष (गैंग लीडर)
  • नौशाद हुसैन पुत्र खालिद हुसैन, निवासी मौहल्ला औरंगाबाद, पो.ओ हुसैनपुर, तहसील नजीवाबाद, थाना कीरतपुर,जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष।
  • राजवीर गिल पुत्र किलवेन्द्र सिह गिल, निवासी गाँव कुकियाली, पो.ओ गुरबाग तहसील, जिला चण्डेर, पंजाव, उम्र 22 वर्ष।
  • रसैल हुसैन पुत्र कारी हुसैन, निवासी J-1/407 गोविन्द पुरी, कालकाजी, डीडीए फ्लैट, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष।
  • संजीत भारोई पुत्र सन्तोष भरोई, निवासी ग्राम नगेटिया, थाना नगेटिया, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष।
  • सुरेन्द्र सिह पुत्र गोपाल निवासी चन्दनी पो. व थाना खटीमा, जिला उधमं सिह नगर, उम्र 38 वर्ष (ड्राईवर)
  • प्रीति पुत्री बनवारी लाल निवासी साकेत, इग्नु रोड, गली नं. 3 दिल्ली, उम्र 30 वर्ष।
  • पलक पुत्री वीरभान, निवासी कृष्णा कालोनी, शिवाजी, हरियाणा, उम्र 24 वर्ष।
  • महिमा पुत्री अकासैली तोरबदल, निवासी भाजून भट्ट, थाना किशनगंज, जिला नौदिया, कलकत्ता, उम्र 29 वर्ष।
  • सोनिया पुत्री मोहन दास, निवासी बजीराबाद, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष।
  • लाबोनी पुत्री स्व0 कमल, निवासी गोविन्दपुर, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष।
  • नूरेशा खातून पत्नी अमहद, निवासी खोडा कालोनी, दिल्ली, उम्र र23 वर्ष।
  • कु. कुसुमा भूसाल पुत्री टीका राम भूसाल, निवासी 95 ए, गढी गाँव, ईस्ट कैलाश, नई दिल्ली, स्थाई पता गाँव देशना, वार्ड नं. 6, जिला कैलाल, नेपाल, उम्र 23 वर्ष।
अभियुक्तों से 17 महंगे मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप (गैंग लीडर से बरामद), 13 एटीएम कार्ड (गैंग लीडर से बरामद), स्वीफ्ट डिजायर कार संख्या- DL1CAB-8620D, 16,000/-रूपए व गैंग लीडर से 3 ड्राईविंग लाईसेन्स बरामद किए गए।
गठित पुलिस टीम में प्रदीप कुमार राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, भुवन चन्द्र पुजारी वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेनगर, कुन्दन राम उप निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, विवेक राठी चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली पटेलनगर, ज्योति कन्याल उप निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, सरिता बिष्ट उप निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर, महिला कांस्टेबल 148 पिंकी भण्डारी कोतवाली पटेलनगर, महिला कांस्टेबल 184 निकिता कोतवाली पटेलनगर, महिला कांस्टेबल ऊषा भट्ट कोतवाली पटेलनगर, कांस्टेबल 1148 अजय कुमार कोतवाली पटेलनगर, कांस्टेबल 1617 प्रदीप कुमार कोतवाली पटेलनगर, कांस्टेबल 1081 रिंकू कुमार कोतवाली पटेलनगर, कांस्टेबल 559 योगेश कुमार कोतवाली पटेलनगर व कांस्टेबल 11 सन्दीप कुमार कोतवाली पटेलनगर शामिल थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like