बिगड़े बोल: 100 हिजड़ों की फौज एक मर्द का मुकाबला नहीं कर सकती: अमर सिंह

Please Share

रामपुर : शुक्रवार को राज्यसभा सांसद अमर सिंह बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के लिए चुनावी अभियान करने पहुंचे। जहां उन्होंने आजम खान पर एक एक-कर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार की मानें तो उन्होंने कहा कि हम आजम खान की बहन को भी बहन समझते हैं। महिलाओं का हमेशा सम्मान करते हैं। लेकिन, उन्होंने जया प्रदा के लिए जो शब्द कहे वो अशोभनिय है। इस दौरान अमर सिंह के भी बोल बिगड़ते नजर आए जब उन्होंने कहा कि 100 हिजड़ों की फौज एक मर्द का मुकाबला नहीं कर सकती है। दरअसल आजाम खान गठबंधन और बीजेपी को लेकर कह रहे थे।

बता दें कि अमर सिंह लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद पहली बार रामपुर में जया प्रदा के लिए चुनाव प्रचार में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए कोई नहीं रोक सकता है। इतिहास गवाह है कि जब जब धरती पर राक्षस पैदा हुए हैं, तब-तब आदि शक्ति ने जन्म लेकर राक्षसों को मारा है। ऐसी एक शक्ति रामपुर में भी आई है, जो राक्षस को मारकर भाजपा के सब देवताओं का उद्धार करने आई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like