बाइक सवार बदमाशों ने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर की हत्या

Please Share

लखनऊ: आज सुबह अखिल भारतीय हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हज़रतगंज में यह हत्या उस वक़्त की गई जब रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।
पुलिस के मुताबिक़, “रविवार सुबह क़रीब छह बजे रणजीत बच्चन अपने मौसेरे भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। परिवर्तन चौक के पास स्थित ग्लोब पार्क से निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने रणजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी जिससे उन्होंने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया। बचाव में आए उनके भाई को भी गोली लगी है। घायल का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस हत्या के पीछे की जांच में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जिस इलाक़े में रंजीत बच्चन की हत्या की गई है वो लखनऊ शहर का बेहद महत्वपूर्ण इलाक़ा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like