देहरादून: मोटरसाइकिलों में टक्कर, दो युवकों की मौत, दो घायल

Please Share

देहरादून: थाना नेहरु कोलोनी के अंतर्गत रविवार रात्रि में पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति, जो मजदूरी का काम करते थे, दून यूनिवर्सिटी से मथुरावाला की तरफ जा रहे थे और मथुरावाला की ओर से यूनिवर्सिटी की तरफ एक अपाचे, जिसमें 2 लड़के बैठे हुए थे, आ रहे थे। यूनिवर्सिटी से आगे गीतांजलि एनक्लेव के पास उक्त दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई, जिसमें चारों लड़कों को चोट आई,  जिसमें से पल्सर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में देर रात दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया है एवं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है।

मृतकों की पहचान मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद मुर्शीद निवासी ग्राम काशी बॉडी पंचायत सिसौना वार्ड नंबर 2 थाना जोकीहाट जिला अहरिया बिहार उम्र 20 वर्ष, हाल पता राजीव नगर मंगल बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून और मोहम्मद वारिस पुत्र मोहम्मद अशफाक निवासी ग्राम डेगा पोस्ट मैना थाना पलासी जिला अहरिया बिहार उम्र 22 वर्ष, हाल पता राजीव नगर मंगल बस्ती थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई।

वहीँ घायलों में सचिन रावत पुत्र केदार सिंह रावत निवासी विद्या विहार फेस टू नियर रावत जनरल स्टोर, कारगी चौक और ऋषभ शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा निवासी अजबपुर, एकता कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी शामिल है। दोनों घायलों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। मोटरसाइकिल अपाचे यूके 07 बीए 7068 और मोटरसाइकिल पल्सर यूके 07 बी 6499 है। दोनों मोटरसाइकिल चौकी बाईपास पर खड़ी की गई है। घटना के कारणों की जांच जारी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like