भिखारी की मौत के बाद झोपड़ी से बरामद हुए लाखों रुपये, गिनने में लग गए घंटों

Please Share

मुंबई: एक भिखारी की मौत के बाद जब पुलिस ने परिजनों का पता लगाने के लिए उसकी झुग्गी की तलाशी ली तो वहां 1.77 लाख रुपए के सिक्के मिले। 82 साल के भिखारी बीपी आजाद की मौत शुक्रवार को ट्रेन से कटकर हो गई थी।पुलिस शव परिवार को सौंपना चाहती थी, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पुलिस छानबीन करते हुए उसकी झुग्गी तक पहुंची। आजाद की झुग्गी से 8.7 लाख रुपए के फिक्स डिपॉजिट (एफडी) और 96 हजार रुपए बैंक अकाउंट में होने के कागजात मिले।

भिखारी की झोपड़ी में इतनी दौलत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। चार बैगों में भरकर रखे गए सिक्कों को गिनने में भी पुलिस को छह घंटे लगे। सीनियर इन्स्पेक्टर नंदकुमार सासते ने हमारे सहयोगी अखबार मुंबई मिरर से बातचीच में कहा, ‘झुग्गी वाली इस कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह भिखारी ही थी। उसके कुछ कागजों में उसके घर का पता राजस्थान का है। वह मुंबई में अकेला ही रहता था।’ पुलिसवालों की टीम आजाद की संपत्ति से जुड़ी कार्रवाई को रविवार तक पूरी कर पाई। 10X10 की इस छोटी सी छोपड़ी में लाखों की दौलत देख पुलिसवाले भी हैरान रह गए। इन्स्पेक्टर सासते ने कहा, ‘हमने शनिवार रात को सिक्के गिनने शुरू किए और रविवार सुबह तक गिनते रहे। पूरे कमरे में बहुत सारे कागज पड़े थे, जिसमें 8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट के भी पेपर्स थे। हमने राजस्थान पुलिस को बिरभीचंद आजाद के बारे में सूचना दे दी है।’

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like