बर्थडे स्पेशल : सनी देओल का 62वां जन्मदिन आज, इस खास जगह पर करेंगे सेलिब्रेट…

Please Share

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पर्यटन नगरी मनाली में अपना 62वां जन्मदिन मनाएंगे। वे फिल्म शूटिंग के सिलसिले में मनाली पहुंच गए हैं। सनी बड़े बेटे कर्ण देओल को लांच करने के लिए पल पल दिल के पास फिल्म बना रहे हैं। इसकी अधिकतर शूटिंग वह पर्यटन नगरी मनाली में कर चुके हैं। एक्शन से लेकर रोमांस और कॉमेडी तक हर जौनर में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले सनी की अगली फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ जहां 26 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। सनी देओल बॉलीवुड में तकरीबन 35 सालों से काम कर रहे हैं। सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब में हुआ था। वो अब 62 साल हो गए हैं, लेकिन इस उम्र के पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस किसी नए एक्टर से कम नहीं है।

सनी की फिल्में पंजाब में बहुत अधिक चलती हैं। उनकी यादगार फिल्म ‘गदर’ की लोकप्रियता तो कुछ इस कदर रही कि पंजाब में कई सप्ताह तक लोगों की दीवानगी को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे का स्लॉट भी इस फिल्म के लिए फिक्स कर दिया। फिल्मों में उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि डायलॉग्स भी दर्शकों ने काफी पसंद किए। उनकी फिल्मों के डायलॉग दर्शकों की जुबान पर आज भी जिंदा हैं। चाहे वो फिल्म ‘घातक’ का डायलॉग ‘ये मजदूर का हाथ है कात्या, लोहा पिघलाकर उसका आकार बदल देता है’ हो या फिल्म ‘दामिनी’ का ‘तारीख पे तारीख’। हर डायलॉग सनी पाजी के फैंस के लिए बेहद खास हैं।

सनी देओल ने 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से अमृता सिंह के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस दौर में इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस फिल्म का गाना ‘जब हम जवां होंगे…’ आज भी लोगों के फेवरेट लिस्ट में शामिल है। फिल्म में डेब्यू करने से पहले सनी एक्टिंग सीखने विदेश भी गए थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की। साथ ही, इस फिल्म ने सनी को उनका पहला फिल्म-फेयर अवार्ड दिलाया। साल 1985 में में वह फिल्म अर्जुन में एक बेरोजगार युवक के किरदार में नजर आएं। इस फिल्म में उनका अभिनय दर्शकों और आलोचकों को खूब पसंद आया। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बैक-टू-बैंक हिट फिल्में दीं। जिसमे यतीम, चालबाज और सल्तनत जैसी फ़िल्में शामिल थी। सनी देओल ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में की हैं। वह घातक, दामिनी और गदर जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सनी देओल को अब तक के फिल्मी करियर में दो फिल्मफेयर और दो राष्ट्रीय पुरुस्कार मिल चुके हैं।

सनी की आने वाली अगली फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ 26 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। ये फिल्म उत्तर प्रदेश के माफिया पर आधारित है। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और प्रीति जिंटा नज़र आएंगी। हाल ही में रिलीज़ किए गए फिल्म के टीज़र को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like