BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी,प्रशासन में मचा हड़कंप

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को उनके व्यक्तिगत नंबर पर किसी ने एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। एसएमएस भेजने वाले ने लिखा है कि वह नेता की हत्या करने के लिए ‘‘विवश” है।तिवारी ने कहा कि इस अज्ञात व्यक्ति ने जरुरत पड़ने पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस को इस खतरे के संबंध में जानकारी दे दी है।” हिन्दी में भेजे गए इस एसएमएस में भेजने वाले ने इस बात के लिए माफी मांगी है कि उसे बेहद मजबूरी में तिवारी की हत्या का फैसला लेना पड़ा है। दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रभारी नीलकांत बख्शी ने कहा कि जल्दी ही इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी।उन्होंने बताया कि तिवारी के निजी फोन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर यह एसएमएस आया। उन्होंने यह एसएमएस शनिवार की शाम में देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like