BJP का घोषणापत्र जारी, 2014-19 को अमित शाह ने बताया स्वर्ण काल

Please Share

भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। भाजपा का ये संकल्प पत्र 48 पन्नों का है।
इस दौरान अमित शाह ने कहा- 2014 में भाजपा ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाया था। हम उस समय भविष्य का विजन लेकर आए थे। 30 साल बाद देश में पहली बार अस्थिरता का दौर खत्म करके भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। पूर्ण बहुमत के बावजूद एनडीए की सरकार बनाई। 2014 से 2019 की यात्रा जब भी भारत के विकास और दुनिया में साख बढ़ने की बात होगी, ये समय स्वर्णकाल के तौर पर अंकित होगा।

अमित शाह की अध्यक्षता में जारी किए गए घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया है कि राष्ट्रवाद उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

संकल्प पत्र में शामिल वादेंः

  • “आतंकवाद” और “उग्रवाद” के ख़िलाफ़ जीरो टॉलरेंस और “आतंकवाद” का मुकाबला करने के लिए सुरक्षाबलों को सशक्त किया जाएगा।
  • सुरक्षा बलों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में अवैध घुसपैठ रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
  • देश के सभी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की जाएगी।
  • छोटे और खेतिहर किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दिया जाएगा।
  • कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए 25 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
  • 2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तन किया जाएगा और उनका विद्युतिकरण किया जाएगा।
  • भारत साल 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और साल 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगी।
  • आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए 100 लाख करोड़ का पूंजीगत निवेश किया जाएगा।
  • सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए एक लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना शुरू की जाएगी।
  • देशभर में 75 मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
  • हर व्यक्ति को पांच घंटे के भीतर बैंकिंग सेवा दी जाएगी।
  • 175 गीगा वॉट नवीनकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य हासिल करेंगे।
  • सरकारी क्षेत्र में महिलाकर्मियों की संख्या बढ़ाएंगे।
  • तीन तलाक़ को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाएंगे।

घोषणा पत्र जारी करने से पहले अमित शाह ने दावा किया कि छह करोड़ लोगों के मतों को शामिल कर भाजपा का संकल्प पत्र तैयार किया गया है। भाजपा ने घोषणा पत्र के निर्माण के लिए संकल्प पत्र समिति बनाई थी, जिसकी अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह कर रहे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like