भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई, महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, जल्द होगी कार्यवाही

Please Share

देहरादून: राजधानी दून में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओँ ने कांग्रेस कार्यालय पहुंच राफेल मुद्दे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की दबंगई देखने को मिली।

दरअसल, भाजपा कार्यकर्ताओं में शामिल एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस भवन की तरफ जाते हुए कनक चौक में बैरियर को तोड़ते हुए एक महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया। वहीं जब मामले को लेकर महिला कॉन्सटेबल अनिता रतूड़ी से बात की गई तो उन्होंने हैलो उत्तराखण्ड न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि कनकपुर चौक पर बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए भाजपा के लोग कांग्रेस भवन की तरफ भागे जिसके बाद पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जानकारी दी कि वो महिला भाजपा पार्षद अमिता सिंह थी।

वहीं जब मामले को लेकर भाजपा पार्षद अमिता सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके द्वारा ऐसी कोई हरकत नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वो उस वक्त अलग से युवा मोर्चा वाले लोगों के साथ खड़ी थी।

वहीं मामले को लेकर डीआईजी अजय रौतेला ने हैलो उत्तराखण्ड न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि भाजपा पार्षद ने ही महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ा जड़ा है। मामले की पूरी पुष्टि फोटो और वीडियो देखने के बाद ही हो पाएगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like