भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस भवन पर हमले की सूर्यकांत धस्माना ने की कड़ी निंदा

Please Share

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को जिम्मेदार ठहराया है।

उन्होंने कहा कि जब राफेल का मामला प्रधानमंत्री तक पहुंच गया है तो वो बोखला गए है और पूरे देश मे जहर उगलने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में गलत हलफनामा देकर के कैग एवम पी ए सी की विश्वसनीयता पर भी मोदी जीअपने ने सवाल खड़े कर दिए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस के द्वारा खड़े किए गए राफेल की कीमतों में तीन गुणा वृद्धि ऑफसेट कॉन्ट्रेक्ट पर जवाब देने की बजाय दाये-बाये सांय अनर्गल प्रलाप कर रहे है ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रथम दिन से पूरी राफेल डील की जांच संयक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) से कराने की मांग की है और आज भी तत्काल जे पी सी की गठन की मांग करती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like