बीजेपी के खिलाफ विपक्षी नेताओं की बैठक, महागठबंधन पर होगी चर्चा

Please Share

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए सोमवार को विपक्षी नेताओं ने एक बैठक बुलाई है। इस दौरान बैठक में महागठबंधन पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक का समन्वय तेलुगु देशन पार्टी–टीडीपी के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू कर रहे है। नाडयू ने सभी विपक्षी दलों से इस बैठक में हिस्सा लेने की अपील की थी।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और अन्य दलों के प्रमुख हिस्सा लेंगे। इस बैठक में शीत सत्र के दौरान संसद में विपक्ष की साझा रणनीति बनाये जाने की भी संभावना है। संसद एनेक्सी में होने वाली इस बैठक में सरकार को किसानों के मुद्दे, राफेल सौदे और विधेयकों के मुद्दे पर घेरने की रणनीति भी बनाई जा सकती है। बैठक में सिर्फ विपक्षी दलों के अध्यक्ष या प्रमुख ही नहीं, बल्कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले सकते हैं। इनमें पंजाब, केरल और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, एनसीपी मुखिया शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला आदि दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई एस सुधाकर रेड्डी के भी बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

यह बैठक इलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कियोंकि यह बैठक मध्य प्रदेस छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना औऱ मिजोरम विधानसभा चुनाव के  परिणामों की घोषणा और संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। मालूम हो कि संसद का सत्र 11 दिसंबर से शुरु हो रहा है और उसी दिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का भी ऐलान होना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like