बीजेपी के मंत्री पर भड़की मीसा भारती, कहा: मन किया उनके हाथ काट दूं

Please Share

नई दिल्ली: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने आरजेडी के बागी नेता और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मुझे राम कृपाल के आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की खबर मिली, मेरा मन किया कि उनके हाथ काट दूं।

मीसा ने पटना में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वह चारा काटते थे। उनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान था। हालांकि यह सम्मान तब खत्म हो गया जब उन्होंने सुशील मोदी से हाथ मिला लिए। उस समय मेरा मन किया था कि उसी चारा काटने वाली मशीन में उनके हाथ डालकर काट दूं।’

बता दें कि राम कृपाल यादव पहले आरजेडी में थे और लालू के करीबी नेताओं में शुमार थे। 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2014 में वह पाटलिपुत्र से आरजेडी कैंडिडेट मीसा भारती को ही हराकर संसद पहुंचे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like