भाजपा जौनपुर मण्डल कार्यसमिति बैठक: सदस्यता अभियान व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा

Please Share

रिपोर्ट: कृष्णपाल सिंह रावत
थत्यूड: जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड में भाजपा मण्डल कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने की। इस दौरान मुख्य रूप से सदस्यता अभियान व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर कार्य करने के लिए कहा गया।

वहीँ ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार ने कहा कि, यदि भाजपा के हर छोटे बड़े कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी सही से निभाएं तो पंचायत चुनाव ही नही बल्कि विधानसभा, लोकसभा जैसे बड़े चुनावो में भी भाजपा जौनपुर क्षेत्र में और मजबूत होगी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता रावत, सदस्यता संयोजक महावीर पंवार, उपाध्यक्ष महावीर सिंह, महामंत्री पृथ्वी रावत, बिरेन्द्र चंदेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुलाब सिंह व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like