BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दावा-महाराष्ट्र में अकेले लड़कर पूर्ण बहुमत से जीत करेंगे हासिल

Please Share

लखनऊ:  महाराष्ट्र में सत्ता गंवाना भारतीय जनता पार्टी को बेहद खल रहा है। भाजपा के हर नेता की जुबान पर आजकल महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव परिणाम हैं। लखनऊ में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया के सामने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का दर्द छलक उठा।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा अकेले लड़ती तो पूर्ण बहुमत हासिल कर लेती। उन्होंने कहा कि यहां पर तो शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया और बाला साहेब के सिद्धान्तों को खत्म कर कांग्रेस की गोद में बैठ कर सत्ता पाई है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वहां पर शिवसेना ने सब कुछ लुटा कर सीएम पद पाया तो क्या हुआ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like