उत्तराखंड की बेटी शीतल ने फतह किया एवरेस्ट, पहले बना चुकी विश्व रिकार्ड

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की सोर घाटी की बेटी शीतल ने एवरेस्ट फतह कर लिया है। शीतल सोमवार को बेस कैंप से एवरेस्ट समिट के लिए निकली थी। शीतल के कोच एवरेस्ट विजेता धारचूला निवासी के मुताबिक, 15 मई की रात ही शीतल एवरेस्ट की चोटी को फतह के लिए निकल गई थी और आज सुबह उसने चोटी फतह कर ली है। एवरेस्ट समिट के लिए निकलीं शीतल के कोच एवरेस्ट विजेता धारचूला निवासी योगेश गर्ब्याल के मुताबिक, शीतल में गजब का हौसला है।

शीतल पांच अप्रैल को काठमांडू से एवरेस्ट के बेसकैंप के लिए रवाना हुईं थीं। वह 15 अप्रैल को बेस कैंप पहुंचीं। उन्होंने 12 मई तक बेस कैंप में अन्य पर्वतारोहियों के साथ रॉक क्लाइबिंग का अभ्यास किया। उसके बाद वो अपने अभियान के लिए निकल गई। जिसमें उन्होंने सफलता हासिल की। शीतल 2017 में विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा को सबसे कम 22 साल की उम्र में फतह करने का विश्व रिकार्ड बना चुकी हैं। कंचनजंगा के साथ ही तमाम चोटियों को फतह कर चुकी हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like