भाजपा रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी, कांग्रेस की होगी जमानत जब्त: कोश्यारी

Please Share

बागेश्वर: पूर्व मुख़्यमंत्री और नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में चुनावी जनसभा को कपकोट में सम्बोधित किया। कपकोट  के केदारी मैदान हेलिपैड पहुँचने पर  भाजपा विधायक, ब्लॉक प्रमुख, जिलाध्यक्ष और  पार्टी पदाधिकारियों ने फ़ूल मालाओं, ढोल-नगाड़ो से स्वागत किया।

वहीँ स्टार प्रचारक भगत सिंह कोश्यारी  की मौजूदगी में दर्जनों लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान उन्होंने अपना सम्बोधन कुमाउनी भाषा में दिया। उन्होंने कहा कि, पिछली बार भाजपा प्रदेश की पांचो सीटे जीतकर आई थी। इस बार भी भाजपा रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी। हमारे पांचो उम्मीदवार काफी उत्साहित हैं, क्यूंकि जनता में भी प्रधानमंत्री मोदी  को लेकर उत्साह बना हुआ है।  लोग भी उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी को चौकीदार चोर शब्द से कोंग्रेसी देश भर में बदनाम कर रही  है। जिसका जवाब उत्तराखण्ड की जनता आगामी 11 अप्रैल को अपने वोट के द्वारा देगी।  उत्तराखण्ड  में पांचो सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।

कोश्यारी ने नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्यासी हरीश रावत पर फिर चुनावी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, मेरी किसी से कोई जंग नहीं हुई मैं तो जंग से बाहर हो गया, चुनावी जंग में तो हरीश रावत हैं हारने के लिए।

भाजपा  जिलाध्यक्ष ने कहा भगत सिंह कोश्यारी की चुनावी सभा को सुनने के लिए दूर-दूर से जनता सुनने के लिए यहां पहुंची। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो लोगों ने बीजेपी की सदस्य्ता लेकर कपकोट विधानसभा से बीजेपी के प्रत्यासी को भारी मतों से जितवाकर संसद भेजना है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like