दिल्ली: सपना की उड़ी खिल्ली बीजेपी के समर्थन में उतरी सपना चौधरी, पूछा किसको देंगे वोट, जनता बोली केजरीवाल…

Please Share

नई दिल्‍ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव  में अब बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां दिल्ली में अपनी जीत दर्ज करने के लिए पूरी कोशिश करने में लगी हुई हैं। BJP हो या फिर आम आदमी पार्टी AAP सभी अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगाकर प्रचार करने में लगी हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा की डांसिंग क्वीन  सपना चौधरी ने भी बीजेपी के प्रचार के लिए दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि वह किसे विजयी बनाएंगे, जिसपर लोगों ने उन्हें बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया।

स्टेज पर सबके साथ मौजूद सपना चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हम अभी भी एक नंबर पर हैं और वैसे भी एक नंबर पर ही हैं। तो कमल का बटन दबाइये और किसको विजयी बनाना है?” सपना चौधरी के इस सवाल पर लोगों का जवाब आता है, “केजरीवाल को…”. हैरान करने वाली बात है कि ऐसा एक बार नहीं हुआ, जब सपना चौधरी ने दोबारा दोहराया कि किसको जिताना है तब भी लोगों ने कहा, “केजरीवाल को। अब सपना चौधरी  का इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

??????#SapnaChoudhary campaigning for #BJP in Gonda asked people whom will you vote?

Crowd- @ArvindKejriwal

She asked again.

Crowd – KEJRIWAL@MirchiSayema @RichaChadha @anubhavsinha @IamOnir @deepsealioness @IndiasMuslims @pepper_smoker @savita_aap @hussainhaidry pic.twitter.com/HkhNjoDdjX

— Mansoor Azad منصور آزاد (@MansoorAzad) February 5, 2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like