सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग निकाय चुनाव में कर रही भाजपा: कांग्रेस

Please Share

देहरादून: भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप भट्ट ने डबल इंजन सरकार को बेरोजगारों के साथ छलावा, आबकारी नीति एवं चेहतों को फायदा पहुंचाने को लेकर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था चौपट है और कर्ज लेकर कर्मियों को वेतन दिया जा रहा है। नगर निगम और नगर पालिकाओं के विस्तारीकरण करने के बावजूद सरकार को कोर्ट के निर्णय के बाद बैकफुट पर आना पड़ा। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि, सरकार निकाय चुनाव को प्रभावित करने के लिए चेहते अधिकारियों को गृह जनपदों में नियुक्त कर रही है, ताजा मामला दो उप-जिलाधिकारियों को गृह जनपद में नियुक्तियां देने का सामने आया है। इसे आगामी निकाय चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदीप भट्ट का आरोप है कि प्रदेश सरकार निकाय चुनावों में अपना पलड़ा कम आंक रही है और इसी के मद्देनजर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करने के इरादे से और चुनावों को प्रभावित करने के इरादे से इस प्रकार के कुकृत्य करने में आमदा हो गई है।

गौरतलब है कि हाल ही मे प्रदेश सरकार ने दो उप-जिलाधिकारियों को उनके गृह जनपद में नियुक्तियां दी हैं। जिनमें पहला मामला जिला चमोली का है, जहां उप-जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल को नियुक्त किया गया है। दूसरा मामला जनपद रूद्रप्रयाग का है, जहां उप-जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

वहीँ भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल का कहना है कि इसके लिए संवैधानिक संस्था है। ऐसे में यदि कांग्रेस को इस सम्बन्ध में कोई भी शंका है तो वह चुनाव आयोग से शिकायत कर सकती है। कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अब आरोप लगाने की आदत बन चुकी है, लेकिन भाजपा अपनी पार्टी और अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेगी।

सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग निकाय चुनाव में कर रही भाजपा: कांग्रेस 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply