बीजेपी विधायक पर चला चुनाव आयोग का डंडा, अभिनंदन की तस्वीर को फेसबुक से हटाने का दिया आदेश

Please Share

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को हिदायत देते हुए कहा था कि एयर स्ट्राइक और अभिनंदन की तस्वीरों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए न किया जाए। इसके बावजूद बीजेपी नेता एयर स्ट्राइक और अभिनंदन की तस्वीर को चुनावी माहौल में भूनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बीजेपी विधायक ओमप्रकाश शर्मा पर चुनाव आयोग का डंडा चला है। चुनाव आयोग ने बीजेपी विधायक ओमप्रकाश शर्मा को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से शेयर की गई विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर हटाने के आदेश दिए हैं।

दें कि चुनाव आयोग का फोकस इस बार सोशल मीडिया पर भी बना हुआ है।खबरों के मुताबिक, 1 मार्च को दिल्ली के बीजेपी विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने दो पोस्टर शेयर किए थे। इन दोनों तस्वीरों में भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की फोटो सहित, पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की फोटो भी थी। ओमप्रकाश शर्मा ने अभिनंदन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि मोदी जी द्वारा इतने कम समय में बहादुर अभिनंदन को वापस लाना भारत की बहुत बड़ी कूटनीतिक विजय है। वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया था, झुक गया है पाकिस्तान, लौट आया है देश का वीर जवान।वहीं इस मामले पर ओपी शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि, “चुनाव आयोग ने मंगलवार रात को मुझे नोटिस भेजा है। यह पोस्ट लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने से पहले किया गया था। समझ नहीं पा रहा हूं, चुनाव आयोग कैसे काम कर रहा है।

खबरों के मुताबिक चुनाव आयोग को उसके मोबाइल एप सी-विजिल के जरिये शिकायत मिली थी। इस एप के लांच के दौरान चुनाव आयोग ने दावा किया था कि शिकायत मिलने के बाद 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों से पहले ही कह चुका है कि कोई भी पार्टी अपने बैनर, पोस्टरों में भारतीय सेना या सेना के किसी जवान की फोटो का इस्तेमाल न करें। चुनाव आयोग ने इसके लिए सोशल नेटवर्किंग साइटस फेसबुक और ट्विटर को भी लोकसभा चुनाव के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।बता दें कि चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई थी। लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 फेज में वोटिंग होगी। इस चुनाव के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like