निकाय चुनाव में भाजपा की होगी बडी हार: पूर्व मंत्री

Please Share

मसूरी: नगर निकाय चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नगर निकाय चुनाव प्रभारी व पूर्व केबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने मसूरी में कार्यकर्ताओं की   बैठक ली। बैठक में प्रभारी तिलकराज बेहड ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए मिलकर काम करने की अपील की। पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड ने कहा कि, नगर निकाय चुनाव में भाजपा की बडी हार होने वाली है।

कांग्रेस भवन में नगर निकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए कांग्रेस प्रभारी और पूर्व राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं से राय शुमारी भी की। संजय पालीवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी चाहते हैं कि, कार्यकर्ताओं की राय पर भी टिकट वितरण हो। इसके लिए कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है। वहीं पूर्व केबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड ने कहा कि, कार्यकर्ताओं के सुझाव पर काम होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply