रुद्रप्रयाग: एआईसीसी के निर्देशों पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक संदीप पटवाल इन दिनों रुद्रप्रयाग जनपद के भ्रमण पर हैं। यहां के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में जाकर वे समाज की समस्याएं सुन रहे हैं। जनपद मुख्यालय पहुंचने पर जिले के कोंग्रेसियों ने प्रदेश संयोजक का स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश संयोजक ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित समाज का उत्पीडन कर रही है, जिससे आज भी अनुसूचित बाहुल्य गावों में विकास नहीं हो पा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज भी इन लोगों के पास पक्के मकान नहीं हैं और ना ही उनके लिए शौचालय बन पाये हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते समाज आज भी विकास की मुख्य धारा से अछूता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही अनुसूचित समाज की हितैशी रही है और उनके कल्याण के लिए जो योजनाएं कांग्रेस सरकार ने तैयार की थी, उन्हें भाजपा की डबल इंजन सरकार ने बन्द कर अपना दोहरा चरित्र दिखाया है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
