राहुल गांधी की 63 हजार की जैकेट पर बीजेपी का तंज

Please Share

मेघालय: देश के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके चलते बीते मंगलवार से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों मेघालय के दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार शाम राहुल ने यहां एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट “सेलिब्रेशन ऑफ पीस” में हिस्सा लिया और गाना भी गाया।

चुनाव से पहले राजनैतिक बयानबाजी और तंज कसने का दौर भी शुरू हो गया है। राहुल कार्यक्रम में एक जैकेट पहने हुए नज़र आए, जिस पर मेघालय बीजेपी ने तंज कसा है। BJP का दावा है कि राहुल ने इस कार्यक्रम में जो जैकेट पहनी है, वह तकरीबन 63 हजार रुपए की है।

मेघालय बीजेपी ने ट्वीट कर राहुल पर हमला बोला है। ट्वीट में बीजेपी ने राहुल और उस जैकेट की तस्वीर पोस्ट की है। इतना ही नहीं पोस्ट में जैकेट का दाम भी दिखाया गया है। साथ ही पोस्ट में लिखा है “सरकारी खजाने को चूसने के बाद ब्लैक मनी से सूट – बूट की सरकार? हमसे जवाब मांगने की बजाय कांग्रेस सरकार को अपना रिपोर्ट कार्ड देना चाहिए।”

राहुल गांधी की 63 हजार की जैकेट पर बीजेपी का तंज 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply