देहरादून: नाबालिक से दुराचार करने वाले अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 17 नवंबर 2018 को थाना कोतवाली नगर पर एक महिला ने लिखित सूचना दी कि एक लड़का, जिसका नाम वसी पुत्र मकबूल निवासी मुंडला निकट एक मीनार वाली मस्जिद, थाना कीरतपुर बिजनोर हाल निवासी रीठा मंडी, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, जो अक्सर इनकी दुकान पर चाय पीने व खाना खाने के लिए आता था। इस दौरान दोनों की जान पहचान बढ़ी और इनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ नाजायज संबंध बनाए, और इनकी पुत्री को यह धमकी देकर डरा दिया कि उसके खिलाफ यदि घरवालों या पुलिस को बताया तो उसको और उसके परिवार वालो को जान से मार देगा। पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी ननाबालिग लड़की डरा धमका कर कई बार उसके साथ जबरदस्ती नाज़ायज़ संबंध बनाये गए।   बार बार उसको जबरदस्ती सहस्रधारा स्थित त्यागी होटल देहरादून ले जाता है, जहाँ वसी प्रार्थनी की पुत्री के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है और हर बार उसको जान से मारने की धमकी देकर उसको ये बात किसी को भी बताने से मना करता रहा,। वहीं प्रार्थनी की बेटी द्वारा बहुत परेशान होने पर ये बात प्रार्थनी को बताई, उसके बाद इनके द्वारा इसकी सूचना थाने पर दी गयी जिस पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 496/18 धारा 376, 506 ipc व 3/4 पोक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया और उक्त प्रकरण के संबंध में उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में आज जनवरी को पुलिस को सूत्रों द्वारा सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त आज देहरादून आया हुआ है, इस सूचना पर उक्त अभियुक्त को गौ घाट लक्खीबाग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्त को मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया यह मूल रूप से कीरतपुर बिजनोर का रहने वाला है और घरों में पेंटर का काम करता था। देहरादून में करीब 4 साल से रह रहा था। इसी दौरान चाय की दुकान पर आना जाना कर वादिनी के परिवार से जान पहचान बढ़कर उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उससे दोस्ती कर ली थी। और एक दिन उसके बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे, उसने काफी मना किया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like