अपनी ही पार्टी के जिला अध्यक्ष के खिलाफ भाजपाइयों का हंगामा

Please Share

उत्तरकाशी: भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष  के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि गठित नवीन युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का हम पूरी तहर से विरोध करते हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। 
दरअसल आज भाजपा कार्यसमिति की बैठक कैलाश आश्रम उजेली में आयोजित की जा रही थी। लेकिन समिति की बैठक शुरू होने से पहले ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्याम डोभाल पर आरोप लगाया कि वे कांग्रेस की तरह ही भाई-भतीजावाद फैलाने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष को बिना किसी कारणों के ही उनके पद से हटा दिया गया है जिसका हम पूरी तरह से विरोध करते हैं। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply