बूथों में लगे हैं कैमरे, कांग्रेस को वोट दिया तो जान जाएंगे मोदी: भाजपा विधायक

Please Share

गुजरात के फतेहपुर से बीजेपी विधायक पर वोटर्स को धमकी देने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि विधायक रमेश कटारा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी साहब (पीएम नरेंद्र मोदी) ने पोलिंग बूथ में कैमरे लगवा रखे हैं। अगर कांग्रेस को वोट दिया तो उन्हें पता लग जाएगा। फिर आपको काम नहीं मिलेगा।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, विधायक रमेश कटारा ने जनसभा में कहा, आपको ईवीएम पर कमल के निशान और जसवंत सिंह भाभोर (बीजेपी प्रत्याशी) की फोटो दिखाई देगी। आपको वही बटन दबाना है। ऐसे में कोई गलती नहीं होनी चाहिए, क्योंकि मोदी साहब ने इस बार कैमरे लगवा रखे हैं। कौन बीजेपी को वोट देगा और कौन कांग्रेस को वोट देता है, सब पता लगा जाएगा। आधार कार्ड सहित अन्य कार्डों पर आपकी तस्वीर है। ऐसे में अगर आपके बूथ से कम वोट मिलते हैं तो पता लगाया जाएगा कि किसने वोट नहीं दिया और फिर आपको काम नहीं मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like