अहमदाबाद-पुणे इंडिगो फ्लाइट के ब्रेक फेल, पायलट ने ऐसे बचाए 100 यात्री

Please Share

अहमदाबाद: गुजरात में अहमदाबाद से पुणे जाने वाले इंडिगो के प्लेन के ब्रेक उड़ान भरते वक्त फेल हो गए। प्लेन के पायलट की सतर्कता से हादसा टल गया। प्लेन में करीब 100 यात्री सवार थे। यदि प्लेन उड़ान भरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मगर, अहमदाबाद के घरेलू हवाई अड्डे पर ही प्लेन रोक लेने से कोई अनहोनी नहीं हो पाई।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट (6ई- 351) अहमदाबाद से पुणे जाने वाली थी। पायलट ने जैसे ही टेक-ऑफ की तैयारी की तो पता चला कि ब्रेक फेल हो चुके थे। ब्रेक फेल होने पर प्लेन को रन-वे पर ही रोक दिया गया। इसके बाद बहुत धीमी रफ्तार से रन-वे से हटाया गया। करीब दो घंटे की मरम्मत के बाद प्लेन को पुणे के लिए रवाना किया गया। वह प्लेन शाम 4.35 बजे रन-वे पर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि खुद पायलट ने फ्लाइट को रोककर ब्रेक फेल होने की सूचना यात्रियों को दी थी। अनाउंसमेंट होते ही प्लेन में बैठे 100 यात्रियों में हलचल मच गई। जिसके बाद पायलट ने एटीसी से फ्लाइट कैंसिंल कराई।

फ्लाइट कैंसिंल होने पर प्लेन को पार्किंग में ले जाया गया। जहां तकनीकी विभाग के कर्मचारियों को प्लेन के मरम्मत कार्य के लिए बुलवाया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, प्लेन में बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल में ले जाया गया था। जिसके बाद प्लेन के मरम्मत कार्य में दो घंटे लगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like