ब्रेकिंग: मलबे के नीचे दबा टैंपो ट्रेवलर, 13 लोगों की मौत

Please Share

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में गंगोत्री राजमार्ग पर संगलाई के पास 22 सीटर टैंपो ट्रेवलर के ऊपर पहाड़ी से मलबा गिर गया। उसमें 15 लोग सवार बताए जा रहे हैं। मलबे की चपेट में आने से  वाहन में सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गये।

जानकारी के मुताबिक, जिले के भंकोली गांव के लोग नाग देवता की डोली के साथ गंगोत्री धाम से लौट रहे थे। ग्रामीणों से भरा टैंपो ट्रेवलर के ऊपर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी ले जाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू कार्य जारी है।

बता दें कि, पिछले दो-तीन माह में उत्तरकाशी जिले में इस तरह की बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले ही उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसके बाद उत्तरकाशी रोड़ पर ही चम्बा के पास एक टैक्सी गिर गई थी। लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like