ब्रेकिंग: उत्तराखंड में चार IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

Please Share

देहरादून: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। गुरुवार को सचिवालय में एक बार फिर अधिकारियों में फेरबदल किया गया है। बता दें कि 4 आईएएस अधिकारियों सहित 6 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया गया । जिसके तहत रामविलास यादव को उद्यान विभाग का भी दायित्व सौंपा गया है ।

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में चार IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले 2 Hindi News Bharat » ब्रेकिंग: उत्तराखंड में चार IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले 3 Hindi News Bharat » ब्रेकिंग: उत्तराखंड में चार IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले 4 Hindi News Bharat »

शासन के निर्देश पर आईएएस अतुल कुमार गुप्ता से लघु सिंचाई विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है । सोनिका सिंह से सिविल एविएशन का डिपार्टमेंट हटा दिया गया । आईएएस निकिता खंडेलवाल से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की का दायित्व हटाकर उन्हें टिहरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है । वह पुनर्वास विभाग की अपर निदेशक भी रहेंगी ।

वही नरेंद्र सिंह क्यीरियाल को पर्यटन विकास परिषद से हटाकर ऋषिकेश का मुख्य नगर अधिकारी बनाया गया है । नरेश चंद्र दुर्गापाल को उधम सिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है । पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह टिहरी से हटाकर उत्तरकाशी का डिप्टी कलेक्टर बनाए गए हैं ।पीसीएस अधिकारी आशीष भटगांई को टिहरी के सीडीओ पद से हटाकर पर्यटन विकास परिषद का निदेशक बनाया गया है तथा उन्हें यूकाडा का भी दायित्व दिया गया ।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like