हैवानियत: हत्या के बाद रेप, एक बार फिर हुई ‘निर्भया’ जैसी तीन घटना

Please Share

हरियाणा: देश में लड़कियों की इज्जत आज भी महफूज नहीं है। हरियाणा में गैंगरेप और हत्या की तीन वारदात ने सनसनी मचा दी है। रेप की यह घटनाएं जींद, पानीपत और फरीदाबाद में हुई है।

जींद और पानीपत में दलित लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया। पानीपत जिले के बाहरी इलाके उर्लना कला गांव में बीते रविवार को एक दलित लड़की का शव मिला। पुलिस का कहना है कि पीड़ित सातवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के दो पड़ोसियों ने पहले उसकी हत्या कर दी इसके बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी प्रदीप (28) और सागर (24) को गिरफ्तार किया हैं। रोहतक स्थित PGIMS के फारेंसिक साइंस के चीफ डॉ एस के दत्तरवाल ने बताया कि लड़की के शरीर पर 19 जख्म के निशान थे। 

जबकि जींद में भी दलित बच्ची से गैंगरेप की घटना सामने आयी है। यहां की वारदात रोंगटे खड़ी कर देने वाली है। जींद में 12 जनवरी को एक दलित लड़की की  लाश बरामद की गयी थी। रोहतक में जब इस लड़की का पोस्टमार्टम किया गया, तो डॉक्टर भी सन्न रहे गये। लड़की के प्राइवेट पार्ट में दरिदों ने कुछ ऐसी चीज डाली थी कि उसका लिवर फट गया था।

जींद और पानीपत की घटना से लोग अभी सहमे ही थे कि रेप की तीसरी घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। ये घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में हुई। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक लड़की रविवार को शाम 6.30 बजे दफ्तर से आ रही थी तभी उसे कार में खींच लिया गया। दरिंदों ने चलती कार में लड़की के साथ रेप किया गया। दो घंटे बाद आरोपी लड़की को एक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग गये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply