बीएसएनएल ने जारी किए किफायती ऑफर, 2 जीबी डाटा के साथ असीमित कॉल की सुविधा

Please Share

अल्मोड़ा: बीएसएनएल ने मानसून ऑफर के तहत अपने ग्राहकों के लिए कई किफायती ऑफर लांच किए है। पुराने दरों में उपभोक्ताओं को 2 जीबी डाटा के साथ ही असीमित कॉल की सुविधा दी गई है। इसके अलावा लैंडलाइन व नये सिम में भी कई आकर्षक ऑफर लांच किए गए हैं।

बीएसएनएल  महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता ने बताया कि बीएसएनएल समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर लांच करते आ रहा है। उन्होंने बताया कि मानसून ऑफर के अंतर्गत 186, 429, 485, 666, 999 एवं एसटीवी 187, 333, 349, 444 पर अतिरिक्त 2 जीबी डाटा प्रतिदिन प्राप्त होगा। इन सभी ऑफरों का लाभ उपभोक्ता अगस्त माह तक ले सकते है। इसके अलावा 786 का नया एसटीवी भी जारी किया गया है। जिसके अतंर्गत उपभोक्ता को 150 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल, 2 जीबी डाटा एवं 100 एसएमएस का लाभ दिया जाएगा। यह प्लान की वैधता 13 से 27 जून तक रहेगी। वहीं लैंडलाइन उपभोक्ताओं के लिए 99 का प्लान, 1199 का फैमली ब्रॉड बैंड प्लान समेत अन्य कई किफायती ऑफरों की सौगात दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like